CM Revanth Reddy on Nani Request: साउथ स्टार नानी (Nani) अपनी अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म द पैराडाइज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि नानी की फिल्म द पैराडाइज का कोई ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा। अब इन फिल्म की रिलीज से पहले नानी ने कुछ ऐसा करने की इच्छा जताई है, जो आमतौर पर बड़े स्टार्स के लिए आसान नहीं होता। नानी चाहते हैं कि वो हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड्स स्थित किसी थिएटर में दर्शकों के बीच बैठकर अपनी फिल्म का प्रीमियर देखें। इसके लिए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy), सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और तेलंगाना पुलिस से खास अनुमति मांगी थी। अब मुख्यमंत्री की तरफ से इस अनुरोध पर जवाब सामने आया है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, करोड़ों में बिके तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स
सीएम ने दिया ये जवाब
एक्टर नानी एक बार फिर से फिल्म द पैराडाइज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में नानी ने हैदराबाद में फिल्म देखने की इच्छा जताई थी। अब नानी (Nani) की रिक्वेस्ट पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जवाब दिया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने लिखा, 'हम सुरक्षा नियमों का सम्मान करने के लिए आपकी सराहना करते हैं, नानी। साथ ही, हमारे प्रतिभाशाली युवा तेलंगाना डायरेक्टर की डायरेक्ट की गई इस फिल्म के लिए आपके समर्पण की भी सराहना करते हैं। भीड़ को सही तरीके से संभालने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृपया तय किए गए स्थानीय पुलिस स्टेशन में आधिकारिक आवेदन जमा करें। संबंधित टीम इस आवेदन की जांच करेगी और इसके बाद उसी के मुताबिक फैसला लेगी।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:72nd National Film Awards: चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर खुश हुए Mammootty, फैंस से किया खास वादा
फैंस के साथ फिल्म देखना चाहते हैं नानी
नानी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी इच्छा बताई थी। उन्होंने लिखा, 'मैं फिल्म द पैराडाइज के प्रीमियर शो (23 सितंबर) के लिए आरटीसी एक्स रोड्स के किसी थिएटर में जाना चाहता हूं और अपने दर्शकों के साथ फिल्म देखना चाहता हूं। यही वे लोग हैं, जिनके लिए हमने ये फिल्म बनाई है। मेरा मानना है कि फिल्म बनाने की सबसे बड़ी खुशी तब मिलती है, जब आप दर्शकों के बीच बैठकर उनकी प्रतिक्रिया को खुद महसूस करते हैं।' नानी ने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि वे सभी जरूरी नियमों और सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करेंगे और ये उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आखिर में उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री उनकी रिक्वेस्ट पर विचार करेंगे।
