साउथ मूवीज

RC16: धमाकेदार पोस्टर के साथ राम चरण के फैन्स को बड़ा तोहफा, इस दिन जारी होगा फर्स्ट लुक

Ram Charan's RC16: साउथ फिल्म के जाने-माने एक्टर राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'आरसी 16' (RC16) का धांसू पोस्टर कुछ देर पहले ही मेकर्स ने जारी कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक 27 मार्च यानी राम चरण के जन्मदिन पर शेयर किया जाएगा।

Image

Ram Charan's RC16

Ram Charan's RC16: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'आरसी 16' (RC16) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 27 मार्च के दिन राम चरण अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि राम चरण एक ग्लोबल स्टार हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। राम चरण के जन्मदिन से एक दिन पहले अब मेकर्स ने फिल्म का एक धांसू पोस्टर शेयर कर फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। इस पोस्टर के माध्यम से उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि राम चरण का 'आरसी16' का फर्स्ट लुक कल ही जारी किया जाएगा।

कल सुबह मेकर्स जारी करेंगे 'आरसी16' का फर्स्ट लुक

प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमाज ने अपने एक्स अकाउंट पर 'आरसी16' का बेहद शानदार पोस्टर जारी किया है। उन्होंने बताया कि 27 मार्च के दिन 'आरसी16' का फर्स्ट लुक सुबह 9.09 पर जारी किया जाएगा। फैन्स ने अब समय की गिनती शुरू कर दी है। राम चरण के फैन्स को अब उनके फर्स्ट लुक का इंतजार है।

बुची बाबू साना के निर्देशन में बन रही राम चरण की 'आरसी16' में बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान द्वारा दिया जा रहा है। राम चरण को आखिरी बार फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article