साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना ने नई फिल्म की घोषणा कर फैन्स को दिया बड़ा सरप्राइज, 27 जून को रिलीज होगा फर्स्ट लुक और टाइटल

Rashmika Mandanna New Movie: साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपनी नई फिल्म की बड़ी घोषणा कर दी है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि इसका टाइटल और फर्स्ट लुक कल रिलीज किया जाएगा।

Image

Rashmika Mandanna New Movie

Rashmika Mandanna New Movie: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपनी शुरुआत कर चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं। 26 जून को रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई मूवी की घोषणा कर दी है। रश्मिका मंदाना द्वारा साझा किए गए इस मूवी के नए पोस्टर को देख फैन्स की बेताबी और बढ़ गई है। रश्मिका मंदाना की यह एक फीमेल-सेंट्रिक फिल्म होने वाली है। इस पोस्टर को जरिए हुए जानकारी दी गई कि टाइटल और फर्स्ट लुक मेकर्स कल यानी 27 जून को लोगों के बीच करेंगे।

रश्मिका मंदाना ने नए पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'क्या आप पता लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा? मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस टाइटल का अनुमान लगा पाएगा...लेकिन अगर आपके इस टाइटल का पता लगा लिया तो मैं आपसे मिलने का प्रॉमिस करती हूं।' रश्मिका मंदाना के इस ट्वीट के बाद फैन्स के बीच टाइटल को पता लगाने की होड़ मच गई है।

इस पोस्टर में आप जंगल को देख सकते हैं, जिसमें एक पेड़ के तने पर आग लगी हुई है। पोस्टर पर टैगलाइन है शिकार, घायल और अटूट। फैन्स रश्मिका मंदाना के लुक को देखने का और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की हाल ही में फिल्म 'कुबेरा' रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा धनुष, नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article