Rashmika Mandanna confirms engagement: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म थामा रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म थामा ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर लोग बात कर रहे हैं। ऐसी खबरें सामने आई थी कि रश्मिका और विजय ने सगाई कर ली है। इस बारे में अब एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रश्मिका मंदाना ने कही ये बात
रश्मिका मंदाना इन दिनों थामा को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वो फिल्म थामा के प्रमोशन के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा संग सगाई को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब मुस्कुराते हुए दिया, जिसके बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'सबको इसके बारे में पता है…' रश्मिका मंदाना के जवाब ने सोशल मीडिया हलचल तेज कर दी है। अब लोग ये कह रहे है कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। रश्मिका और विजय देवरकोंडा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम देना चाहते हैं। इस बात से उनके फैंस काफी खुश है।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका की मूवी ने मचाया धमाल
बताते चलें कि मंगलवार को रश्मिका और आयुष्मान की मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। 8 दिनों में इसकी कमाई की बात करें तो यह 101.10 करोड़ रुपये हो गई है। शुरुआत में धांसू ओपनिंग लेने के बाद अब जाकर यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका मंदाना दिन ब दिन सक्सेस की नई सीढ़ियां चढ़ रही है। साल 2025 में ही उनकी और विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था।
