साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना ने मंगेतर विजय देवरकोंडा संग धूमधाम से मनाई दिवाली !! वीडियो देख फैन्स ने लगाया अंदाज

Rashmika-Vijay Celebrate Diwali: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के पोस्ट में एक प्यारी सी आवाज सुनाई देती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाए हैं कि ये आवाज रश्मिका मंदाना की है।

Image

Photo Credit: Instagram

Rashmika-Vijay Celebrate Diwali: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस कपल ने एक-दूसरे से सगाई भी कर ली है। विजय देवरकोंडा ने हाल ही में हैदराबाद में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ दिवाली मनाई। विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट दिवाली का जश्न मनाते हुए वीडियो भी शेयर किए। ऐसे में फैन्स ने भी विजय देवरकोंडा को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई दी, जिसे उन सभी ने नॉटिक किया। कमेंट सेक्शन में फैन्स ने रश्मिका मंदाना का जिक्र करना शुरू कर दिया।

रश्मिका-विजय ने साथ में मनाई दिवाली...

विजय देवरकोंडा द्वारा शेयर किए दिवाली के इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों ने अंदाजा लगाया है कि बैकग्राउंड में जो आवाज है वो रश्मिका मंदाना की है। एक ने कमेंट किया, 'यह रश्मिका की आवाज है'। दूसरे ने लिखा, 'पीछे से किसी की प्यारी सी आवाज भी आई।' हालांकि इन खबरों पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई समय से विजय और रश्मिका एक रिश्ते में हैं। दोनों ने दशहरा के आसपास सगाई की है।

विजय देवरकोंडा से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से इस खबर की पुष्टि की। खबरों के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस कपल की शादी की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। बताते चलें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री को फैन्स आज भी मिस करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article