Ram Charan and Upasana Twins: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉवरफुल कपल कहे जाने वाले राम चरण और उपासना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। बीते 31 जनवरी को राम की पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक बार फिर राम चरण और उपासना को माता-पिता बनने का सुख मिला। उपासना ने एक बेबी गर्ल और बॉय ट्विंन्स का जिंदगी में स्वागत किया। जैसी ही ये खबर सामने आई अस्पताल के बाहर फैंस एक जुट होकर खड़े हो गए कपल को बधाई देने के लिए। हालांकि सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर राम और उपासना बच्चों का नाम क्या रखेंगे? लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है।
राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni) ने बच्चों के नाम शिवराम और अनवीरा रखा है। बेटे का नाम शिवराम रखा जिसका अर्थ भगवान शिव और राम का मिला-जुला रूप, जो उनके पिता के नाम से भी प्रेरित है। वहीं बेटी का नाम अनवीरा रखा जिसका मतलब है अन= अनंत, “वीरा” = साहस, “देवी” = दिव्य शक्ति। दोनों के बच्चों के नाम फैंस को काफी पसंद आए क्योंकि इसमें राम चरण और उनके परिवार की संस्कृति और आदर्श नजर आए। वहीं वैरायटी इंडिया से बात करते हुए राम चरण ने बताया कि एक्टर और पत्नी उपासना ने बच्चों का काफी सोच-समझकर रखा है, जिसमें उनके माता-पिता ने भी काफी मदद की थी।
इसी इंटरव्यू में राम चरण ने ये भी खुलासा करते हुए बताया कि वे बच्चों की देखभाल करने में उपासना की मदद करते हैं। 11 फरवरी को राम और उपासना ने परिवार की मौजूदगी में बेहद निजी तरीके से जुड़वां बच्चों का नामकरण किया था। जानकारी के लिए बता दें राम चरण और उपासना साल 2023 में बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। वहीं 2012 में कपल ने एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे।
