Varanasi: महेश बाबू की फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, टूट गया एस एस राजामौली की RRR का रिकॉर्ड
- Authored by: Abhay
- Updated Feb 12, 2026, 10:43 AM IST
Varanasi Movie Budget: महेश बाबू (Mahesh Babu) और एस एस राजामौली (S.S. Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म कितने करोड़ रुपये के बजट में बन रही हैं इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म वाराणसी का क्या बजट होगा।
Image Source: Varanasi Movie
Varanasi Movie Budget: साउथ के फेमस एक्टरमहेश बाबू (Mahesh Babu) और एस एस राजामौली (S.S. Rajamouli) की नई फिल्म वाराणसी (Varanasi) इन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट को लेकर अपडेट आया था। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब इन सब के बीच फिल्म वाराणसी के बजट को लेकर एक बड़ा अपेडट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म वाराणसी कितने करोड़ रुपये के बजट में बन रही है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
इतना है 'वाराणसी' का बजट
एक्टर महेश बाबू की फिल्म वाराणसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इस मूवी का बजट है। फिल्म का बजट सामने आ गया है और ये नंबर सुनकर सबके होश उड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए मेकर्स 150 मिलियन डॉलर यानी 1361 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। इसी के साथ महेश बाबू की फिल्म वाराणसी इंडिया की सबसे एक्सपेंसिव मूवी बन गई है। राजामौली ने अपनी नई फिल्म के बजट के अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी पिछली फिल्म आरआरआर (RRR) का बजट VFX और बड़े एक्शन सीक्वेंस की वजह से 72 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। उस फिल्म ने दुनिया भर में 166 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसमें से भारत में अकेले 130 मिलियन डॉलर कमाए थे। लेकिन फिल्म वाराणसी एकदम अलग लेवल पर है। इसका बजट इतना ज्यादा इसके भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स और लंबी शूटिंग शेड्यूल की वजह से। फिल्म की शूटिंग भारत से लेकर केन्या के जंगलों तक फैली हुई है। ये पूरी दुनिया घूमने वाली एडवेंचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग 7 से ज्यादा देशों में हुई है। खास बात ये कि ये उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग अंटार्कटिका में भी की गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म
एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी 7 अप्रैल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं। फिल्म वाराणसी के बजट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
