Jana Nayagan Update: स्टार एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई कि सभी लोग निराश हो गए। फिल्म का पांच मिनट लंबा क्लिप ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स और विजय के कुछ सीन शामिल हैं। एक्स पर लोगों ने इसपर जमकर रिएक्ट किया हैं। अब साउथ के बड़े-बड़े स्टार्स ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

जन नायकन लीक होने पर भड़के साउथ के ये स्टार्स (pic credit-instagram)
थलापति विजय के सपोर्ट में आए ये स्टार्स
सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है। तीनों ने फिल्म क्रिएटर्स के प्रति जवाबदेही और सख्त एंटी-पायरेसी उपायों की मांग की है। रजनीकांत ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तमिल में लिखा, 'जन नायकन फिल्म का इंटरनेट पर लीक होना बहुत सदमा और दर्द देने वाली बात है।' उन्होंने ये अपील की कि वे इस मुद्दे पर आवाज उठाएं और सरकार से मांग की कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। कमल हासन ने और भी सख्त शब्दों में कहा कि यह लीक कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड की देरी ने पायरेसी को बढ़ावा दिया। सूर्या ने फैंस से अपील की कि वे लीक हुई फिल्म न देखें, न शेयर करें और न ही चर्चा करें। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी टीम के साथ खड़ा हूं और इस कृत्य की निंदा करता हूं। यह माफ नहीं किया जा सकता।'- (ये भी पढ़ें- अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता)
थलापति विजय की आखिरी फिल्म
बताते चलें कि थलापति विजय की फिल्म जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट पहले 9 जनवरी तय थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट रोक लिया था। एक महीने की कानूनी लड़ाई के बाद मेकर्स ने फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी को भेजने पर सहमति जताई। नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। थलापति विजय अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में धमाल मचाया है।
