साउथ मूवीज

Jana Nayagan: अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता

Vijay's Jana Nayagan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से अटकी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने भी विजय संग 110 करोड़ रुपये की डील को कैंसिल कर दिया है। इस खबर के बाद मेकर्स भी चिंतित हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Vijay's Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से अटकी हुई है। यह मूवी साल 2026 की शुरुआत में ही रिलीज होनी थी। कई वजह से बार-बार 'जन नायकन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जा रहा है। यह मूवी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पास दोबारा समीक्षा के गई है लेकिन अभी तक समिति ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। एक तरफ यह मूवी रिलीज के लिए स्ट्रगल कर रही है। वहीं दूसरी ओर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने भी विजय संग फिल्म के लिए की गई 110 करोड़ रुपये के डील को कैंसिल कर दिया है।

प्राइम वीडियो ने विजय संग डील की कैंसिल

विजय की फिल्म 'जन नायकन' और इसके डब किए गए हिंदी वर्जन 'जन नेता' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा बार-बार टाला जा रहा है। 29 दिसंबर को सीबीएफसी से फिल्म को हरी झंडी मिलने के बाद मेकर्स यह बताया गया कि 'जन नायकन' को 'यूए 16+' सेंसर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 'सीबीएफसी' ने निर्माताओं को 5 जनवरी के बताया गया था कि इसे पुनरीक्षण समिति के पास भेजा जा रहा है। अब बड़ी जानकारी यह है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इस मूवी के लिए ओटीटी डील फाइनल की थी। मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ 110 करोड़ रुपये की डील की थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया है।

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर फैन्स बेताब हैं। इस मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में विजय और पूजा हेगड़े की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए सभी दर्शक बेकरार हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स प्राइम वीडियो के साथ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डील लॉक करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article