Allu Arjun 85 Ft. Cutout : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। साउथ स्टार्स का क्रेज फैंस के बीच इस कदर है रहता है कि वह अपने पसंदीदा स्टार को भगवान की तरह मानते हैं। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज होती है तो फैंस अपने स्टार का बड़ा पोस्टर बनवाते हैं, उनके नाम की पूजा करते हैं यही नहीं लोग शादी समारोह की तरह फिल्म रिलीज का जश्न मनाते हैं। ऐसा ही कुछ पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान देखने को मिल रहा है, लेकिन खास बात यह है कि इस बार अल्लू अर्जुन के फैंस ने इतिहास रचने का फैसला किया है। लोगों ने अल्लू अर्जुन का इतना बड़ा कटआउट बनवाया है कि आज तक ऐसा कटआउट किसी भी स्टार का नहीं बना।
पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान हैदराबाद में अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) के फैंस ने लगभग 85 फिट का कटआउट बनाया है। इसे थिएटर के बाहर लगाया गया है, यह देखने में बहुत बड़ा और आलीशान लग रहा है। बता दें कि इससे पहले किसी भी साउथ स्टार का इतना बड़ा कटआउट नहीं बना है। सोशल मीडिया पर इस कटआउट की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस आलीशान कटआउट के आगे फैंस खूब डांस कर रहे हैं और थिरक रहे हैं।
बताते चले कि पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई दिन पहले ही फैंस ने फिल्म की अड्वान्स बुकिंग ले ली थी जिसकी वजह से फर्स्ट डे फर्स्ट शो हर जगह हाउसफूल है। थिएटर में अगले कई दिनों तक एक भी सीट खाली नहीं है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को देखने के लिए लोग डबल प्राइज़ देने को भी तैयार हैं। पहले दिन फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
