साउथ मूवीज

Pushpa 2 Review: KRK ने अल्लू अर्जुन को बताया 'बॉलीवुड एक्टर्स का बाप', जमकर की एक्टिंग की तारीफ

Pushpa 2 Review by KRK: कमाल आर खान (KRK) को बहुत कम फिल्में ही पसंद आती हैं। अगर वो किसी फिल्म की तारीफ करते हैं तो उसका मतलब है कि वो वाकई बहुत अच्छी है। केआरके ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2 Review in Hindi) देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है और एक्टर को एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड कलाकारों का बाप बता डाला है।

Image

Pushpa 2 Review by KRK

Pushpa 2 Review by KRK: बॉलीवुड कलाकार और फिल्म क्रिटीक कमाल आर खान (KRK) ने बीती रात अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), रश्मिका मंदाना (Rashmka Mandanna) और फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Review) देखी थी और ट्विटर पर उसकी जमकर तारीफ की है। कमाल आर खान ने कहा है कि वो पुष्पा 2 को साउथ की एक मसाला एंटरटेनर मान रहे थे लेकिन ये सामान्य मूवी नहीं है बल्कि ये एक शानदार एक्शन एंटरटेनर है, जिसे बहुत ध्यान से बनाया गया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट्स में अल्लू अर्जुन की जमकर तारीफ की है और कहा है कि बॉलीवुड एक्टर्स ये मूवी देखे के बाद खुद को कैसे एक्टर बोल पाएंगे।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'पुष्पा 2 का एक्शन सीन भविष्य में रिलीज होने वाली मूवीज के लिए एक लैंडमार्क सीन रहेगा। मैं पुष्पा 2 को एक साउथ मसाला एंटरटेनर समझ रहा था लेकिन ये एकदम वैसी नहीं है। यह इंटरवल तक कमाल की मूवी है और सेकेंड हाफ में तो अल्लू अर्जुन की एक्टिंग देखे वाली है। मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि डायरेक्टर सुकुमार ने इतनी शानदार मूवी बनाई है। मैं अल्लू अर्जुन-सुकुमार को सलाम करता हूं।'

कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग देखकर मुझे तगड़ा शॉक लगा है। अगर अब मैं अल्लू अर्जुन को किसी इवेंट पर देखूंगा तो कैसे सोच पाऊंगा कि इसने पुष्पा जैसी फिल्म की है। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड एक्टर्स खुद को कैसे एक्टर बोल पाएंगे? मुझे लगता है कि केवल रणबीर कपूर की अल्लू अर्जुन को टक्कर दे सकते हैं। उनके अलावा कोई भी अल्लू अर्जुन के सामने खड़ा नहीं हो सता है।'

केआरके के ट्वीट से साफ है कि उन्हें पुष्पा 2 बहुत पसंद आई है। केआरके को यूं किसी फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं देखा गया है। अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो वो शानदार रहने की उम्मीद है। फिल्म पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग से ही 100 करोड़ कमा डाले थे। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि पुष्पा 2 पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article