साउथ मूवीज

Pushpa 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही बजा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का डंका, एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई

Pushpa 2 Advance Booking: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें पुष्पा 2: द रूल अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। हाल ही में अमेरिका के प्रत्यंगिरा सिनेमा ने खुलासा किया कि फिल्म ने पहले ही एडवांस बुकिंग में $250k का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2 Advance Booking: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। बता दें पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले ही कमाल कर रही है। पुष्पा 2 द रूल एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है।

बता दें पुष्पा 2: द रूल अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। हाल ही में अमेरिका के प्रत्यंगिरा सिनेमा ने खुलासा किया कि फिल्म ने पहले ही एडवांस बुकिंग में $250k का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रत्यंगिरा सिनेमा के ट्वीट के अनुसार पुष्पा 2: द रूल के 600 से ज्यादा जगहों पर 2200 से ज्यादा शो रखे गए हैं। फिल्म ने अपने प्रीमियर की प्री-सेल के दौरान $250,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को सुनकर फैंस के बीच काफी खुशी है।

इतने में गए थिएट्रिकल राइट्स

फिल्म ने थिएट्रिकल राइट्स में दुनिया भर में ₹ 600 करोड़ की कमाई की है। बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी। पुष्पा 2: द रूल तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका, फहद फासिल उनके दुश्मन एसपी भंवर सिंह शेखावत बनते नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म में जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश, धनंजय और अजय भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article