Vijay Deverkonda's Kingdom Release in Hindi: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस मूवी को लेकर खबरें आ रही थीं कि 'किंगडम' को मेकर्स हिंदी में रिलीज नहीं करेंगे। 7 जुलाई क फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इस तरह की खबरें वायरल होने लगी थीं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) स्टारर को सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम कराया जाएगा। इन सभी अफवाहों पर अब 'किंगडम' (Kingdom) के प्रोड्यूसर नागा वामसी ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।
हिंदी में रिलीज होगी 'किंगडम'
Galatta Telugu से बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने बताया, 'किंगडम हिंदी में रिलीज हो रही है। हमने टाइटल इशू को लेकर लेकर 'किंगडम' का हिंदी पोस्टर जारी नहीं किया था। विजय देवरकोंडा की फिल्म उसी दिन ही अलग टाइटल जैसे 'समराज' या कुछ और के साथ हिंदी में रिलीज होगी।' हिंदी दर्शकों के यह बड़ा सरप्राइज है, अब वे सभी विजय देवरकोंडा की मूवी को बड़े परदे पर हिंदी में देख पाएंगे।
बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' में हिंदी के लिए रणबीर कपूर ने वॉइसओवर किया है। तेलुगु के लिए जूनियर एनटीआर और तमिल वर्जन के लिए सूर्या ने अपनी आवाज दी है। मेकर्स इस मूवी को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस मूवी में विजय देवरकोंडा को धमाकेदार एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
