बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी Malti के साथ मनाया दशहरा, शेयर कीं बैक टू बैक कई पिक्स

Priyanka Chopra Dussehra Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही पति निक और बेटी मालती संग दशहरे का त्योहार मनाया है।

Image

प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली संग मनाया दशहरे का त्योहार (Pics Credit: Instagram)

Priyanka Chopra Dussehra Celebration: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 20 अक्टूबर को दुनिया भर में दशहरा का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी खास अंदाज में दशहरे का त्योहार को सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ घर पर पूजा-अर्चना की। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। पारंपरिक अंदाज में नजर आए इस परिवार की तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी प्यार बरसाया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 600 करोड़ी होने से एक बस कुछ दूर है Rajinikanth की फिल्म, देखें आंकड़े)

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

20 अक्टूबर को देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया गया। इस खास अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली के साथ पूजा करके मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने कई पिक्स और वीडियोज शेयर किए हैं। इन पिक्स में प्रियंका, निक और मालती भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बैठे नजर आए। इस दौरान पुजारी ने विधि-विधान से पूजा कराई और परिवार ने घर पर हवन भी किया। प्रियंका के इस अंदाज को देखकर फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की को-स्टार Divya Vinekar का हुआ निधन, RJ Rohini Ramnathan ने दी श्रद्धांजलि)

दशहरे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी की। वहीं दूसरी ओर उनके पति निक जोनस भी हरे रंग के ट्रेडिशनल कुर्ते में नजर आए। उनकी बेटी मालती सफेद रंग की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। प्रियंका और निक का भारतीय त्योहारों को इस तरह मिलकर मनाना उनके प्रशंसकों के लिए भी खास रहा। प्रियंका चोपड़ा की दशहरा सेलिब्रेशन पोस्ट सामने आने के बाद कई जाने-माने सितारों ने प्रतिक्रिया दी। कार्तिक आर्यन, सबा पटौदी, सुनील ग्रोवर और इलियाना डिक्रूज समेत कई हस्तियों ने उनकी पोस्ट पर प्यार जताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आने वाले दिनों में फिल्म 'वाराणसी' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चपड़ा को मंदाकिनी के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article