साउथ मूवीज

A6: अल्लू अर्जुन के साथ बनेगी प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार जोड़ी, एटली कुमार ने कराई धांसू एंट्री

Priyanka Chopra in Atlee Kumar's Next: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक निर्माता-निर्देशक एटली कुमार ने तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नेक्स्ट मूवी के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से बातचीत की है। अल्लू अर्जुन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को देखने के फैन्स भी बेताब हैं।

Image

Priyanka Chopra to Star in Atlee Next With Allu Arjun

Priyanka Chopra in Atlee Kumar's Next: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार सबसे पहले सलमान खान के साथ एक बिग-बजट एक्शन थ्रिलर मूवी बनाने वाले थे। बढ़ते बजट की वजह से इस मूवी को एटली कुमार ने होल्ड पर डालना सही समझा। अब एटली कुमार अपना पूरा ध्यान तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई मूवी पर केंद्रित कर चुके हैं। इस फिल्म को फिलहाल 'A6' टाइटल दिया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स जो खूब वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक एटली कुमार ने अल्लू अर्जुन संग लीड हीरोइन के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को चुना है।

अल्लू अर्जुन स्टारर में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

तेलुगु सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार ने अल्लू अर्जुन संग इस मूवी के लिए प्रियंका चोपड़ा से बातचीत की है। अगर चीजें पॉजिटिव रहती है तो प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी इस मूवी में नजर आएंगी। फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। जबसे यह रिपोर्ट्स सामने आई हैं तभी से फैन्स भी अल्लू अर्जुन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेक़रार हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स इस मूवी की अनाउंसमेंट अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर कर सकते हैं, जो 8 अप्रैल को मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा को लेकर यह भी खबरें हैं कि वो महेश बाबू की फिल्म में भी दिखाई देंगी। इस मूवी का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस मूवी के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जो काफी लम्बे से होल्ड पर है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article