Saba Ali Khan on Her Family: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने परिवार से जुड़े खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) को लेकर ऐसी बात बताई, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। सालों बाद उन्होंने उस दौर को याद किया, जब उन्होंने अपने पिता को खोया था। सबा का कहना है कि कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बाद भी कभी धुंधली नहीं पड़तीं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'लव जिहाद' के बढ़ते विवाद पर Aamir Khan को मिली धमकियां, सुरक्षा हुई टाइट
पिता को लेकर किया ये खुलासा
डबल डेट के अगले एपिसोड में सोहा अली खान और सबा अली खान बहनें एक साथ आएंगी। दोनों का ये अंदाज इसलिए खास है क्योंकि सोहा और सैफ लंबे समय से लोगों के सामने रहते हैं, लेकिन सबा ज्यादातर परदे के पीछे ही रहीं। शो में सबा ने अपने पिता स्वर्गीय मंसूर अली खान पटौदी यानी अब्बा के जाने का जिक्र करते हुए बताया कि उनके निधन के बाद वे लंबे समय तक संभल ही नहीं पाईं। उन्होंने कहा, 'इस वक्त इमोशनल होने वाली बात नहीं, लेकिन अब्बा के जाने के बाद मुझे किसी चीज में मन नहीं लगता था। किताब भी नहीं पढ़ पाती थी।' सबा ने बताया कि वे दर्द से भागती रहीं। एक जगह टिक नहीं पाती थीं। उनकी मां शर्मिला टैगोर अक्सर उन्हें बेचैन कहती थीं। कोविड के दौरान जब सब घरों में बंद हो गए, तभी उन्हें वो शांति मिली जिससे वे पिता के निधन को स्वीकार कर पाईं और धीरे-धीरे ठीक होने लगीं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट
पिता संग हरदम खास रहा रिश्ता
अपने पिता से खास जुड़ाव के बारे में उन्होंने बताया कि तीनों भाई-बहनों में वे अब्बा के सबसे करीब थीं। वजह ये थी कि उन्होंने दिल्ली में उनके साथ सबसे ज्यादा समय बिताया। सैफ पढ़ाई के लिए विदेश चले गए और बाद में मुंबई बस गए। सोहा भी बाद में बड़े भाई के साथ मुंबई आ गईं। इसलिए सबा ही दिल्ली में पिता के पास सबसे लंबे समय तक रहीं। एपिसोड में कुछ मजेदार बातें भी हैं। सबा ने हंसते हुए बताया कि लोग अक्सर उन्हें सबसे बड़ी बहन समझ लेते हैं या सैफ से भी बड़ी मान लेते हैं। कुछ तो उन्हें सैफ और सोहा की असली बहन ही नहीं, बल्कि कोई रिश्तेदार समझते हैं। हकीकत ये है कि तीनों में वे सबसे छोटी हैं।
