बॉक्स ऑफिस

Ramayana Vs Godzilla Minus Zero: दीवाली 2026 पर हिलेगा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस, Ranbir Kapoor की होगी अग्निपरीक्षा

रणबीर कपूर की रामायण 6 नवम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ये कन्फर्म हो गया है कि रणबीर कपूर-यश को हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो से टक्कर लेनी पड़ेगी।

Image

Ramayana Vs Godzilla Minus Zero: दीवाली 2026 पर हिलेगा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस, Ranbir Kapoor की होगी अग्निपरीक्षा

KEY HIGHLIGHTS
6 नवम्बर 2026 पर रिलीज होगी रामायण
दीवाली 2026 पर होगी रामायण-गॉडजिला की टक्कर
हॉलीवुड की मेगा बजट मूवी है गॉडजिला

रणबीर कपूर की अपकमिंग रामायण साल 2026 की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है। इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है और मेकर्स ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर इसका पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क कर रहे हैं। रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि वो सिर्फ भारत के लोगों के लिए अपनी मूवी नहीं ला रहे हैं बल्कि वो भारत की इस एपिक कहानी को दुनिया को सुनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दीवाली जैसे बड़े त्योहार को चुना है, जिस मौके पर लोगों की छुट्टियां होगी। माना जा रहा है कि दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली रामायण बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Godzilla Minus Zero से होगी Ramayana की टक्कर

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करना इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि दीवाली 2026 के मौके पर हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो भी रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो इन दोनों फिल्मों की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस हिलाएगी और दर्शकों की लाइनें थिएटर्स के बाहर नजर आएंगी।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर होरी Ramayana को टक्कर

अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म रामायण के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें बॉलीवुड के बड़े अभिनेता रणबीर कपूर हैंं और उन्हें साउथ के सुपरस्टार यश का भी साथ मिल रहा है। इन दोनों एक्टर्स की कमाल की फॉलोइंग है, जिस कारण माना जा रहा है कि ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल की ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी। ट्रेड पंडित इस बात से इंकार नहीं कर पा रहे हैं कि फिल्म रामायण को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेकर्स इसे विदेशों में बड़े स्तर पर रिलीज करने की सोच रहे हैं लेकिन गॉडजिला माइनस जीरो की वजह से इस वहां काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article