Pawan Kalyan New Movie: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण ने अभी हाल में फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के बाद पवन कल्याण की एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनको लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच पवन कल्याण की एक और नई फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने पवन कल्याण के फैंस का दिल खुश कर दिया है।
पवन कल्याण ने इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
एक्टर पवन कल्याण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याण का अगला प्रोजेक्ट लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) डायरेक्ट करेंगे। अभी KVN प्रोडक्शंस विजय (Vijay) की 'जाना नयागन' (Jana Nayagan) और यश (Yash) की 'टॉक्सिक' (Toxic) पर काम कर रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई। लोकेश का आखिरी प्रोजेक्ट 'कूली' (Coolie) था, जिसमें रजनीकांत (Rajinikanth) लीड रोल में थे। इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण के फैंस खुशी से झूम उठे। अब देखना होगा पवन कल्याण और लोकेश कनगराज की अगला अपडेट कब तक आएगा। आपको बता दें कि ये दोनों का पहला कोलैबोरेशन होगा।
'दे कॉल हिम ओजी' ने काटा गदर
पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन (Priyanka Mohan), अर्जुन दास (Arjun Das), श्रीया रेड्डी (Sriya Reddy), प्रकाश राज (Prakash Raj), अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh), सुधेव नायर (Sudev Nair), और हरिश उत्थामन (Harish Uthaman) भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी ऐलान हो गया है। पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 23 को रिलीज होगी। लोकेश कनगराज और पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
