साउथ मूवीज

Naga-Sobhita सगाई के बाद पहली बार साथ आए नजर, ट्रोलिंग से बचने के लिए एक्टर ने ऑफ कर दिया कमेंट सेक्शन

नागा चैतन्य और शोभिता धूलियापाला अपनी सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें फैंस उनकी शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने शोभिता धूलियापाला के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Naga Sobhita

नागा चैतन्य और शोभिता धूलियापाला अपनी सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। बता दें फैंस उनकी शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में एक्टर ने शोभिता धूलियापाला के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में नागा चैतन्य ने शोभिता धूलियापाला के साथ लिफ्ट के अंदर से एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों काला चश्मा लगाकर स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों पवर कपल नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य ने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया है। वही शोभिता ने मोनोक्रोम टॉप और बैगी ब्लू डेनिम जींस पहना हुआ है। एक्टर ने ट्रोलर्स से बचने के लिए कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।

इस फिल्म में आएंगे नजर

नागा चैतन्य और शोभिता दोनों ही अपनी सगाई के बाद से काफी समय से सुर्खियों में हैं। कपल ने 8 अगस्त 2024 को सगाई की थी। फैंस कपल की शादी के लिए बेताब है। पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने बेटे और शोभिता की सगाई की पहली तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस को जानकारी दी थी। बता दें इस सगाई में बेहद ही करीबी ही शामिल हुए थे। नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थांडेल में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो शिव भगवान के रूप में नजर आ रहे थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article