साउथ मूवीज

मोहनलाल ने अपने बर्थडे पर शेयर किया 'वृषभ' का फर्स्ट लुक, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2025, 06:38 PM IST

Vrushabha First Look Out: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) ने 65वें जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म वृषभ (Vrushabha) का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में मोहनलाल एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Image

Vrushabha First Look Out

Vrushabha First Look Out: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) आज यानी 21 मई को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर मोहनलाल को स्टार्स से लेकर फैंस अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। अपने बर्थडे के मौके पर मोहनलाल से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मोहनलाल ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मोहनलाल ने अपनी एक अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। मोहनलाल द्वारा दिए गए इस तोहफे को पाकर एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

रिलीज हुआ 'वृषभ' का मोशन पोस्टर

मोहनलाल ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिल खुश कर देने वाला तोहफा दिया है। मोहनलाल ने अपने बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म वृषभ (Vrushabha) का धमाकेदार मोशन पोस्टर रिलीज किया। इसके साथ मोहनलाल ने फैंस के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्टर में मोहनलाल का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। मोहनलाल के नए अवतार को देखने के बाद एक्टर के फैंस उन्हें बस देखते ही रह गए। मोहनलाल की फिल्म वृषभ से सामने आया ये मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मोहनलाल के इस लुक को देख लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसी फिल्म से बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

कब रिलीज होगी 'वृषभ'

मोहनलाल और शनाया कपूर की ये फिल्म इस पोस्टर के बाद फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म में मोहनलाल और शनाया कपूर के साथ रोशन मैका (Roshan Meka) और जाहरा एस खान (Zahrah S Khan) भी अहम रोल में हैं। मोहनलाल की ये फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article