Modern Masters Ss Rajamouli: एसएस राजामौली एक बेस्ट डायरेक्टर उन्होंने इस बात को प्रूफ कर दिखाया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपेनियन स्टूडियो के साथ मिलकर मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली का ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे है। इस ट्रलेर में फिल्म निर्माता की यात्रा की एक-एक झलक देखने को मिल रही है।
कब होगा डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर
एसएस राजामौली की ये डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का ट्रलेर देखने के बाद अब पूरी डॉक्यूमेंट्री देखना का इंतजार कर रहे है। बता दें इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक्स हैंडल पर मॉडर्न मास्टर्स का ट्रेलर रिलीज किया है। इस दो मिनट एक सेकंड के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म के पीछे के दृश्य
इस ट्रेलर में राजामौली की फिल्म निर्माण प्रक्रिया के पीछे के दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें 'आरआरआर', ' बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' जैसी फिल्म शामिल है। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर, राम चरण और प्रभास, करण जौहर राजामौली की तारीफ कर रहे हैं। अब फैंस इस डॉक्यूमेंट्री प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।
राम चरण ने कही ये बात
इस ट्रेलर में राम चरण को हम कहते सुन सकते हैं कि 'कभी-कभी मैं चौंक जाता हूं। जब मैं उनकी फिल्में देखता हूं। राम चरण ने कहा उनकी फिल्म देखने के बाद मैं खुद को एक तीसरे व्यक्ति के रूप में देखता हूं।'
