साउथ मूवीज

Mahaveer Karna का 1st पोस्टर हुआ रिलीज, सूर्यपुत्र बनेंगे Raghava Lawrence

महाभारत के सबसे रहस्यमयी और मशहूर किरदार कर्ण के जीवन पर आधारित जल्द ही एक फिल्म रिलीज होगी, जिसमें साउथ कलाकार राघव लॉरेंस नजर आएंगे। मेकर्स ने महावीर कर्ण का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है।

Image

Mahaveer Karna का 1st पोस्टर हुआ रिलीज, सूर्यपुत्र बनेंगे Raghava Lawrence

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म महावीर कर्ण का हुआ ऐलान
  • मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
  • राघव लॉरेंस आएंगे अहम किरदार में नजर

महाभारत की गाथा और इसके किरदार हमेशा से ही देश को सोचने पर मजबूर करते रहे हैं। समय-समय पर सिनेमावालों ने इस पर आधारित सीरियल-फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने देश को सही राह दिखाई है। एक बार फिर से ऐसा ही होने जा रहा है क्योंकि साउथ कलाकार राघव लॉरेंस ने महाभारत के सबसे रहस्यमयी किरदार कर्ण के जीवन पर आधारित फिल्म का ऐलान किया है। राघव लॉरेंस जल्द ही महावीर कर्ण नाम की फिल्म लेकर आएंगे, जिसे रमेश वर्मा बनाएंगे। राघव और रमेश वर्मा महावीर कर्ण से पहले काल भैरवा के लिए हाथ मिला चुके हैं, जिसका फैंस अब तक इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब इन दोनों ने महावीर कर्ण के लिए हाथ मिलाया है, जो फिल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाों में 2027 में रिलीज होगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Disha Salian Death Case: दिशा सालियान केस की नई जांच से बढ़ी उम्मीद, सुशांत के परिवार को मिल सकता है इंसाफ!!

Mahaveer Karna के आधिकारिक पोस्टर्स हुए रिलीज

रमेश वर्मा की महावीर कर्ण फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है क्योंकि इसको लेकर अचानक से खबर सामने आई है। फैंस को अब तक इसके बारे में पता नहीं था। फिल्म महावीर कर्ण के मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर्स जारी करके फैंस को इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। मेकर्स ने जो पोस्टर्स जारी किए हैं, उनमें कलाकार राघव लॉरेंस कर्ण के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। जहां उनके माथे पर सूर्य का निशान है तो वहीं बड़ी-बड़ी मूछें और उड़ते हुए बाल उनके लुक को निखार रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Vaishnavi Chaitanya की उम्र को लेकर मचा बवाल, Rashmika Mandann से तुलना पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Mahaveer Karna के आधिकारिक पोस्टर्स हुए रिलीज

Mahaveer Karna के आधिकारिक पोस्टर्स हुए रिलीज

Raghava Lawrence लड़ेंगे कर्ण के हक की लड़ाई

महाभारत के किरदार कर्ण की बात करें तो वो सूर्यदेव और कुंति के पुत्र थे, जिन्हें बचपन में ही उनकी मां कुंति ने नदी में बहा दिया था। इसके बाद कर्ण का बचपन एक गरीब घर में गुजरा, जिस कारण संसार ने उन्हें सूतपुत्र के नाम से जाना। एक राजकुमार होने के बाद भी सूर्यपुत्र कर्ण कभी भी उनका हक नहीं मिला, जिस कारण आज के युवा इस किरदार के साथ खुद को कनेक्ट कर पाते हैं। वैसे आपके मुताबिक राघव लॉरेंस इस किरदार में फिट बैठेंगे या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article