साउथ मूवीज

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कैंसिल हुआ कुबेरा प्री-रिलीज इवेंट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

अहमदाबाद में एक बड़ा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चले गई है। इस प्लेन क्रैश को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। वही इस बड़े हादसे को देखते हुए कुबेरा की टीम ने अपना हाल ही में आयोजित होने वाले इवेंट को कैंसिल कर दिया है।

Image

Kubera pre-release event cancelled

अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे के कारण 297 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 265 यात्रियों के साथ हॉस्टल के लोग शामिल है। इस बड़े हादसे पर सभी दुख जता रहे हैं। वही कुबेरा की टीम ने हाल ही में होने वाले इवेंट को कैंसिल कर दिया है।

इस फिल्म का बड़ा इवेंट आज होने वाला था। निर्माताओं ने अपने एक्स हैंडल पर एक नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा था, "कल के लिए निर्धारित कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट दुखद अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारण कैंसिल कर दिया गया है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।" इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च से पहले कुबेर के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का पूरा ट्रेलर 13 जून, 2025 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है।

निर्माताओं ने दी जानकारी

अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने एक पोस्ट लिखा, "आपके नजदीकी सिनेमाघरों में इस इंटेंस ड्रामा को आने में 9 दिन लगेंगे। लेकिन 13 जून को ट्रेलर के साथ ही इसकी चिंगारी भड़क जाएगी। कुबेर 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में। इस फिल्म में नागार्जुन, जिम सर्भ और दिलीप ताहिल लीड रोल में आने वाले हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

धनुष ने गाया तमिल और तेलुगु वर्जन

निर्माताओं ने पिछले महीने फिल्म का पहला गाना पोइरा मामा रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। खास बात ये है कि इस गाने के तमिल और तेलुगु वर्जन को धनुष ने आवाज दी है। हिंदी में नकाश अज़ीज ने गाया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article