Tabu-Nagarjuna in King 100: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार नागार्जुन जल्द ही अपने करियर की 100वीं फिल्म शुरू करने वाले हैं, जिसका टाइटल किंग 100 रखा गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन रा कार्तिक करेंगे। नागार्जुन की 100वीं मूवी को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म को लेकर जो खबर अब सामने आ रही है, उसके बाद तो फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंच जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन ने 28 सालों के बाद तब्बू के साथ हाथ मिलाया है। सिनेमा की ये मशहूर जोड़ी जल्द ही फिल्म किंग 100 में साथ दिखाई देगी। (इसे भी पढ़ें: मुंबई कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल करने के चलते बुरा फंसें Yo Yo Honey Singh, एफआईआर हुई दर्ज)

Image Source: Tabu's Movie
28 सालों के बाद तब्बू दिखेंगी नागार्जुन के साथ
तब्बू और नागार्जुन की जोड़ी एक वक्त दर्शकों के बीच में काफी फेमस हुआ करती थी। इन दोनों ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया था लेकिन कुछ कारणों के चलते इन्होंने साथ में काम करने से तौबा कर ली। हालांकि अब 28 सालों के बाद नागार्जुन और तब्बू ने साथ में काम करने का फैसला लिया है। एक वक्त अपने जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए मशहूर तब्बू-नागार्जुन फिर से साथ आ रहे हैं, फैंस के लिए इससे बढ़कर कोई दूसरी खबर नहीं हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद साउथ की इस टॉप हसीना संग बनेगी सलमान खान की जोड़ी, वामशी पेडिपल्ली ने किया कास्ट)
क्या है फिल्म किंग 100 की कहानी

Image Source: Movie Pic
फिल्म किंग 100 का ऐलान बीते साल अक्तूबर के महीने में किया गया था। इसके बाद से ही इस पर काम चालू है। मिली जानकारी के अनुसार, किंग 100 का काम आधा पूरा हो चुका है। मेकर्स अब इस मूवी में कुछ नई एंट्रियां करा रहे हैं क्योंकि ये स्टोरी की डिमांड है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो नागार्जुन की किंग 100 एक कमर्शियल एंटरटेनर है, जिसकी कहानी एक पिता-बेटी के आसपास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में डी-ऐजिंग का सहारा भी लिया जाएगा क्योंकि किंग 100 में नागार्जुन 25 से लेकर 60 साल की उम्र तक के व्यक्ति का किरदार प्ले करेंगे। तब्बू और नागार्जुन के साथ-साथ किंग 100 में सुष्मिता भट्ट और विजयेन्द्र के भी अहम रोल होंगे।
