बॉलीवुड

शाहरुख खान के बाद साउथ की इस टॉप हसीना संग बनेगी सलमान खान की जोड़ी, वामशी पेडिपल्ली ने किया कास्ट

Nayanthara Join Hands With Salman Khan: मेकर्स ने एक्स अकाउंट के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के निर्देशन में बन रही फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा (Nayanthara) लीड रोल में दिखाई देंगी।

Image

Nayanthara To Star in Salman Khan's Next

Nayanthara Join Hands With Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में साउथ के बड़े डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की धमाकेदार फिल्म ऑफर हुई है। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए हरकोई बेताब हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर फैन्स खुशी से झूम उठे हैं। मेकर्स ने खुद यह घोषणा कर दी है कि वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) की इस बिग बजट में मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) को कास्ट कर लिया है।

सलमान खान संग बनेगी नयनतारा की जोड़ी

Sri Venkateswara Creations ने अपने एक्स अकाउंट पर पुष्टि करते हुए बताया है कि सलमान खान संग नयनतारा उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सलमान खान और वामशी की फिल्म में नयनतारा की एंट्री हो गई है। एक बेहद खास चीज पर काम चल रहा है और उसमें आपका साथ मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।' इस मूवी में सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Welcome to the Jungle' के मेकर्स ने ड्राप किया दुबई प्लान, अब मुंबई में ही गाना होगा शूट)

खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) और नयनतारा (Nayanthara) पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को अभी तक ना देखे अवतार में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए साल 2027 में ईद का खास मौका चुना है। (इसे भी पढ़ें: मुंबई कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल करने के चलते बुरा फंसें Yo Yo Honey Singh, एफआईआर हुई दर्ज)

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे सलमान खान

वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) की मूवी के अलावा सलमान खान इन दिनों अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को दोबारा शूट कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, ज़ेन शॉ और अंकुर भाटिया सहित की कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article