कार्तिक सुब्बाराज साउथ के यंग और डायनामिक डायरेक्टर हैं, जो एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को देते हैं। सूर्या की रेट्रो के बाद अब वो अपनी नई फिल्म डोरोथी लेकर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट हसीनाओं में से एक कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) दिखाई देंगी। कार्तिक सुब्बाराज ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी ये फिल्म इस साल सितम्बर के महीने में रिलीज होगी। कार्तिक सुब्बाराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी 10वीं फिल्म के बारे में जानकारीदी है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Awarapan 2: Emraan Hashmi ने Yeh Awarapan Song विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले "तो फिर आओ को धीरे-धीरे..."
Karthik Subbaraj ने किया Dorothy का ऐलान
डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने ट्विटर हैंडल के जरिए अपनी 10वीं फिल्म के बारे में जानकारी दी है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरी 10वीं फिल्म डोरोथी है, जिसमें कीर्ति सुरेश, सनांथ और ऋषिकांत मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। ये कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है और ये फिल्म मैं सालों से बनाने की कोशिश कर रहा था। अब ये फिल्म फाइनली रिलीज के लिए तैयार है, जिसका म्यूजिक इलयाराजा ने दिया है। हम 25 सितम्बर 2026 को अपनी ये फिल्म बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म के लिए सपोर्ट करेंगे और प्यार देंगे।"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'अच्छी चीजें हो रही है...' CM Vijay के काम से खुश हैं R Madhavan
कार्तिक सुब्बाराज की आखिरी फिल्म रेट्रो की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक रिस्पॉन्स पाने में सफल रही थी। फिल्म ने ना केवल अच्छी कमाई की बल्कि ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म में सूर्या के साथ-साथ पूजा हेगड़े, जयराम, जोजू जॉर्ज और नस्सर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। कार्तिक सुब्बाराज जैसी फिल्में बनाते हैं, वो दर्शकों को पसंद आती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि कीर्ति सुरेश स्टारर डोरोथी दर्शकों को कैसी लगती है। दर्शकों का मानना है कि कार्तिक सुब्बाराज अदाकारा कीर्ति को एकदम अलग अंदाज में पेश करेंगे।
