बॉलीवुड

Awarapan 2: Emraan Hashmi ने Yeh Awarapan Song विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले "तो फिर आओ को धीरे-धीरे..."

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग मूवी आवारापन 2 के नए गाने ये आवारापन पर चुप्पी तोड़ी है। इमरान ने कहा है कि इस गाने को भी धीरे-धीरे लोगों का प्यार मिलेगा, जिस कारण वो जल्दबाजी में नहीं हैं।

Image

Awarapan 2: Emraan Hashmi ने Yeh Awarapan Song विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले "तो फिर आओ को धीरे-धीरे..."

KEY HIGHLIGHTS
  • 'आवारापन 2' में दिखेंगे इमरान हाशमी
  • 'ये आारापन' सॉन्ग ट्रोलिंग पर एक्टर ने दिया जवाब
  • 14 अगस्त 2026 को आएगी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी नई फिल्म आवारापन 2 लेकर आएंगे। ये उनकी कल्ट फिल्म आवारापन की सीक्वल है, जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। आवारापन जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन बाद में ये काफी पसंद की गई। फिल्म के गाने तो आज भी लोग सुनते हैं और इन्हें कल्ट का दर्जा प्राप्त है। खास करके तो फिर आओ गाना तो लोगों की जुबान पर रहता है। ये गाना इमरान हाशमी का पर्याय है, जिसे फैंस दिल से गाते हैं। आवारापन 2 की रिलीज से पहले बड़ा सवाल ये है कि क्या इसके गाने भी वही प्यार प्राप्त करेंगे, जो आवारापन के गानों के मिला था।

Emraan Hashmi ने Awarapan 2 के गानों पर तोड़ी चुप्पी

कुछ वक्त पहले आवारापन 2 के मेकर्स दो गानों वे जुनून और ये आवारगी के टीजर रिलीज किए थे, जिनको मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिले हैं। इस मामले पर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने फैंस से बात की है और बताया है कि उन्हें सब्र रखना होगा। जैसे आवारापन और उसके गानों को धीरे-धीरे प्यार मिला था, वैसे ही आवारापन 2 भी लोगों के बीच में अपनी जगह बनाएगी और इसके गानों को पसंद किया जाएगा।

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा है, "आप लोग थोड़ा धैर्य रखिए। जैसे आवारापन के गानों तेरा मेरा रिश्ता और तो फिर आओ को लोगों से प्यार मिला था, वैसे ही आवारापन 2 के गानों को भी प्यार मिलेगा। अच्छा संगीत पसंद करने वाले लोगों के बीच में आवारापन 2 के गाने भी जगह बनाएंगे।"

Batwara 1947 से है Awarapan 2 की टक्कर

14 अगस्त 2026 पर केवल इमरान हाशमी की ही आवारापन 2 नहीं आ रही है। इस दिन सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 भी रिलीज हो रही है, जिसको लेकर दर्शकों में शानदार उत्साह है। माना जा रहा है कि आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के दर्शक भले ही काफी अलग हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनकी टक्कर कमाल की होने वाली है। वैसे आप इन दोनों में से कौन सी मूवी पहले देखेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article