Kareena to join Yash's Toxic: बाहुबली सीरीज के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ कलाकारों को साथ काम करते हुए देखा जा रहा है। ताजा खबर की मानें तो केजीएफ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को अप्रोच किया है। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स यश (Yash) के अपोजिट करीना को लेना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार बेबो से चर्चा में हैं।
इंडिया टुडे की ताजा खबर के मुताबिक, यश और फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के मेकर्स एक ऐसी अदाकारा को साइन करना चाहते हैं, जिसके आने से न केवल प्रोजेक्ट का स्तर बढ़ जाए बल्कि उस अदाकारा की लॉयल ऑडियंस भी हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक टॉक्सिक के साथ जुड़ पाएं। अगर करीना कपूर खान के साथ मेकर्स की बात बन जाती है तो जल्द ही बेबो टॉक्सिक के साथ साउथ डेब्यू करती दिखाई देंगी। टॉक्सिक की कहानी अगर बेबो को पसंद आती है तो यह उनकी यश के साथ पहली फिल्म होगी।
बताते चलें कि यश ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म टॉक्सिक का ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया था। फिल्म टॉक्सिक का डायरेक्शन गीतु मोहनदास करेंगे। मेकर्स साल 2024 में इसकी शूटिंग पूरी करेंगे और 10 अप्रैल 2025 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। फिल्म का निर्माण केवीए प्रोडक्शन्स के अंतर्गत किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म टॉक्सिक के लिए यश ने बीते साल सितम्बर से ही काम शुरू कर दिया था। जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। वैसे आप यश और करीना को पहली दफा साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
