Jr NTR to undergo shoulder surgery: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले कंधे में चोट लगने के बाद अब अभिनेता की सर्जरी होने जा रही है। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। जूनियर एनटीआर की सर्जरी कल यानी 12 अगस्त को हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। सर्जरी की खबर सुनते ही जूनियर एनटीआर के फैन्स चिंता में पड़ गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha ने तलाक का केस लिया वापस, Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल)
कल होगी जूनियर एनटीआर की सर्जरी
जूनियर एनटीआर की टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है। टीम के मुताबिक अभिनेता की कंधे की सर्जरी 12 अगस्त को हैदराबाद के एक अस्पताल में की जाएगी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने यह फैसला लिया है। टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि डॉक्टर जूनियर एनटीआर की सर्जरी और उसके बाद उनकी रिकवरी पर पूरी नजर रखेंगे। सर्जरी के बाद उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी भी समय-समय पर साझा की जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स)
6 से 8 हफ्ते आराम की सलाह
रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर को 27 जुलाई को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पुरमचंद्र तेजस्वी ने किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने के लिए 6 से 8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। उनकी टीम ने फैंस से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना करें।

Jr NTR to undergo shoulder surgery Tomorrow.
कैसे लगी चोट?
जूनियर एनटीआर की टीम ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्हें चोट कैसे लगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता को यह चोट प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान लगी हो सकती है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि चोट फिल्म के सेट पर ही लगी थी। ऐसे में इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
फैंस को नहीं है घबराने की जरूरत
जूनियर एनटीआर की टीम ने अपने बयान में साफ किया है कि उनकी स्थिति को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और टीम उनकी पूरी रिकवरी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। अभिनेता की सर्जरी के बाद उनकी सेहत और रिकवरी को लेकर अगला आधिकारिक अपडेट सामने आने की उम्मीद है।
