Special Birthday Wishes to Jr. NTR: साउथ सुपरस्टार नन्दमुरी तारक रामा राव उर्फ जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले जश्न में डूबे हुए हैं। साउथ इंडिया में जुनियर एनटीआर की दीवानगी कुछ इस तरह है कि लोग एक्टर के जन्मदिन पर जमकर पार्टी करते हैं और दान-धर्म जरूर करते हैं। वहीं अपने फेवरेट को-स्टार को विश करने में इंडस्ट्री के लोग भी पीछे नहीं है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन से लेकर विजय देवरकोंडा तक इन स्टार्स ने एक्टर को प्यार भरी विशेज भेजी हैं।
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की। एक्टर ने लिखा "हैप्पी बर्थडे बावा, आपको सभी खुशियां और कामयाबी मिले"। अल्लू अर्जुन जूनियर एनटीआर को प्यार से बावा कहकर बुलाते हैं। दोनों स्टार्स के बीच अच्छी दोस्ती है। दूसरी तरफ एक्टर विजय देवरकोंडा ने बर्थडे बॉय को अपने अंदाज में विश किया। एक्टर ने लिखा "तारक अन्ना, जन्मदिन की बहुत सारी बधाई। आपको खूब सारा प्यार। जूनियर एनटीआर के कजीन कल्याणरम नन्दमूरी ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है।
वॉर 2 का टीजर हुआ रिलीज
आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी वॉर 2 का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से साउथ एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। वॉर 2 के लिए जूनियर एनटीआर ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपना वजन घटाया है इसी के साथ फाइटिंग सीन्स के लिए भी ट्रेनिंग ली है। वॉर 2 में एनटीआर का किरदार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
