साउथ मूवीज

जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर के हाथ लगी Allu Arjun की 800 करोड़ी फिल्म !! Atlee Kumar ने किया कमाल

Atlee-Allu Arjun's Next Movie: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म में जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सहित इन 3 बॉलीवुड अदाकाराओं की एंट्री होती नजर आ रही है।

Janhvi Kapoor, Disha Patani And Shraddha Kapoor in Allu Arjun's Next

Atlee-Allu Arjun's Next Movie: साल 2025 में 8 अप्रैल यानी सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन के खास मौके पर साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने बड़ी घोषणा की। एटली कुमार ने बताया कि वो अल्लू अर्जुन के साथ एक मेगाबजट फिल्म बनाने जा रहे हैं। दिएक्टोर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो फिल्म की डिटेल्स के बारे में बात करते नजर आए थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एटली कुमार ने अल्लू अर्जुन के अपोजिट कास्ट करने के लिए बॉलीवुड की 3 टॉप अदाकाराओं के नाम पर विचार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस सामंथा को इस मूवी के धांसू किरदार के लिए कास्ट किया है। वहीं दूसरी ओर लेटेस्ट बज है कि जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर सहित इन 3 बॉलीवुड अदाकाराओं को मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के अपोजिट करने का फैसला किया है। ये तीनों हसीनाएं अल्लू अर्जुन के अपोजिट लीड रोल में दिखाई देंगी। सुनने में यह भी आ रहा है कि मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के अपोजिट एक बॉलीवुड एक्टर की कास्टिंग पर भी मेकर्स विचार कर रहे हैं।

एटली कुमार और अल्लू अर्जुन की इस मूवी का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' से तेलुगु डेब्यू किया था। वहीं दूसरी ओर दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और 'साहो' में प्रभास के साथ तेलुगु फिल्म कर चुकी हैं। अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का म्यूजिक साईं अभ्यंकर देंगे। बॉलीवुड की तीन हसीनाओं की एंट्री पर मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article