Venkat Narayana on Jana Nayagan Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जन नायकन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म जन नायकन के लीक होने की न्यूज सामने आई थी, इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। इन सब के बीच अब फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म जन नायकन के प्रोड्यूसर वेंकट नारायण (Venkat Narayana) ने मूवी की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जन नायकन कब रिलीज होने वाली है। (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)
'जन नायकन' की रिलीज को लेकर आया नया अपडेट
थलापति विजय की फिल्म जन नायकन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट है। अभी हाल ही में फिल्म जन नायकन के प्रोड्यूसर वेंकट नारायण का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो मूवी की रिलीज डेट को लेकर बात करते नजर आए। India Today की रिपोर्ट के मुताबिक वेंकट नारायण ने कहा कि 'हम अभी CBFC सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें सर्टिफिकेट मिल जाएगा, हम फिल्म रिलीज कर देंगे।' इसके बाद उन्होंने कहा कि फिल्म को 14 दिनों में रिलीज किया जा सकता है। वेंकट नारायण के इस बयान के बाद अब माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। (ये भी पढ़ें: 'दर्द बस डायरेक्टर ही समझ सकता है' Jana Nayagan की लीक पर Vignesh Shivan ने तोड़ी चुप्पी)
थलापति विजय के CM बनने पर कही ये बात
मीडिया से बात करते हुए वेंकट नारायण ने कहा कि 'हम बहुत खुश हैं। तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर थलापति विजय सर को ढेर सारी शुभकामनाएं। अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपने सभी वादे पूरे करेंगे।'

'जन नायकन' की रिलीज को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: KVN Production)
इस महीने होनी थी रिलीज
एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायकन इसी साल जनवरी के महीने में रिलीज की जानी थी। लेकिन मेकर्स और CBFC के बीच चल रहे विवाद ने अभी तक फिल्म को रोक रखा है। फिल्म जन नायकन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
