साउथ मूवीज

Jan Neta: कोर्ट ने प्रोड्यूसर को फटकार लगाते हुए पलटा पुराना फैसला, कहा- 'जब सर्टिफिकेट हाथ में नहीं था तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 9, 2026, 05:42 PM IST

Cbfc Certification to Jan Neta Put on Hold: साउथ स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म जन नेता (Jan Neta) को लेकर कोर्ट का नया फैसला सामने आया है। इसने मेकर्स की परेशानी और भी बढ़ा दी है। तो चलिए जानते हैं इस बार कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है।

Image

Image Source: Jan Neta Movie

Cbfc Certification to Jan Neta Put on Hold: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नेता (Jan Neta) को लेकर चर्चा में बने हुए है। थलापति विजय की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म का कोई पोस्टर रिलीज हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो वायरल हो जाता है। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर भी सामने आई थी 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थलापति विजय की इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था, जिसके बाद से मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे है। इन सब से बीच अब इस मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। जो पहले वाले कोर्ट के फैसले को पलटता हुआ नजर आ रहा है।

कोर्ट ने दिया ये आदेश

एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नेता एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह अभी हाल फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। CBFC ने फिल्म में कुछ कट्स और A सर्टिफिकेट की मांग की थी, जिससे रिलीज में देरी हो रही थी। इसको लेकर मेकर्स कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने पहले मेकर्स को राहत देते हुए तुरंत सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कहा था, अब इस मामले पर नया फैसला आ गया है। मद्रास हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने ‘जन नेता’ फिल्म को लेकर पिछले सिंगल जज के आदेश पर रोक लगा दी है। अब फिल्म को तुरंत सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा और रिलीज में देरी हो सकती है। फिल्म के प्रोड्यूसर केवीएन प्रोडक्शंस को झटका लगा है। 22 दिसंबर को CBFC के रीजनल ऑफिसर ने प्रोड्यूसर को बताया था कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया जाएगा। लेकिन हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि जब सर्टिफिकेट हाथ में नहीं था, तो प्रोड्यूसर को रिलीज डेट का ऐलान नहीं करना चाहिए था। बेंच ने साफ कहा कि वो सिंगल जज जस्टिस पीटी अशा के आदेश को लागू नहीं होने देंगे। अब फिल्म की रिलीज पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

थलापति विजय की लास्ट फिल्म

फिल्म जन नेता को थलापति विजय की लास्ट मूवी बताया जा रहा है। इसके बाद थलापति विजय राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म जन नेता को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article