साउथ मूवीज

Jailer 2: इस शहर में शुरू हुई रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक है। इस फिल्म की शूटिंग अभी केरल में शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें रजनीकांत दिखाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं कौन सी तस्वीर है वो।

Image

Jailer 2

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से शुरू हो गई है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इस समय केरल में चल रही है। जहां से सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग पलक्कड़ के अट्टापडी में शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में सुपरस्टार फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ नजर आ रही है। जेलर 2 नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 2023 में रिलीज हुई फिल्म जेलर का सीक्वल है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन की कहानी दिखाई जाएगी। जो एक पूर्व जेल वार्डन है, जिसने अपने पुलिस अधिकारी बेटे को खो दिया था। अब वो इंसान अपने बेटे की मौत का बदला लेना की हर कोशिश करता है।

इस फिल्म में नजर आए थे रजनीकांत

रजनीकांत आखिरी बार फिल्म वेट्टैयान में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पंसद किया था। वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी दिखाई दी थी। इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक आईपीएस अधिकारी का रोल किया था।

नजर आएंगे ये सितारे

जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, मिरना मेनन, योगी बाबू भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वही फिल्म में मोहनलाल , जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार इस फिल्म में कैमियो करते हए नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article