साउथ मूवीज

गणेश आचार्य ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में बताया फर्क, कहा-"हिन्दी स्टार्स को अल्लू अर्जुन से सीखना चाहिए"

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य ने कहा ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में फर्क बताया है। गणेश आचार्य ने बताया कि पुष्पा के गानों पर काम करने के पांच दिन बाद, अल्लू अर्जुन ने खुद फोन करके मेरे डांस मूव्स की तारीफ की थी। साथ ही पुष्पा 2 की सक्सेस मीट के दौरान स्टार्स के अलावा बाकि लोगों का भी ध्यान रखा गया।

Image

ganesh acharya allu arjun

बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा) के साथ-साथ फैंस साउथ सिनेमा की भी फिल्में देखना पसंद करते हैं। आज के समय में साउथ स्टार्स को बॉलीवुड के स्टार्स के जैसे ही लाइमलाइट मिल रही है। अल्लू अर्जुन ने ना केवल अपनी एक्टिंग के कारण, बल्कि अपने शानदार नेचर के कारण भी लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि कोरियोग्राफर ने क्या कहा है।

भारती सिंह के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, गणेश आचार्य ने कहा-"अल्लू अर्जुन ने मुझे कॉल किया और सुकुमार निर्देशित इस कोरियोग्राफी के लिए मुझे धन्यवाद कहा। पुष्पा के गानों पर काम करने के पांच दिन बाद, अल्लू अर्जुन ने खुद फ़ोन करके मेरे डांस मूव्स की तारीफ़ की।" गणेश ने कहा मैंने इतने साल काम किया है बॉलीवुड में भी। इतने सालों में मुझे कभी ऐसा कोई एक्टर नहीं मिला जिसने उनकी कोरियोग्राफी की ऐसे कॉल करके तारीफ की होगी।

सक्सेस मीट में भी क्रू का ध्यान

गणेश ने कहा-पुष्पा 2 की सक्सेस मीट में भी क्रू के हर सदस्य पर भी उचित ध्यान रखा गया। अल्लू अर्जुन के अलावा अब तक बॉलीवुड के किसी भी कलाकार ने मुझे फोन करके मेरी कोरियोग्राफी की तारीफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स को अल्लू अर्जुन से सीखना चाहिए कि कैसे सबको साथ लेकर चला जाता है।"

गंदगी की वजह से खराब हो रही इंडस्ट्री

बॉलीवुड सिनेमा पर बोलते हुए गणेश ने कहा-"मैं अपनी इंडस्ट्री की बुराई बिल्कुल भी नहीं करना चाहता हूे, लेकिन कुछ गंदगी की वजह से ये खराब हो रही है। उसको साफ करना चाहिए। हमारे इंडस्ट्री वालों को ध्यान देना चाहिए।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article