साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश में डिप्टी सीएम पवन कल्याण कल अपना 55वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके पर मेकर्स ने एक्टर को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म गब्बर सिंह को सिनेमाघरों पर दोबारा रिलीज किया है। जिसका शो हाउस फुल चल रहा है। फिल्मों एडवांस बुकिंग में ही लाखों की कमाई कर ली थी। आइए जानते हैं 12 साल बाद सिनेमाघरों में गब्बर सिंह देखकर फैंस का रिएक्शन कैसा था।
गब्बर सिंह दबंग का रीमेक
बता दें गब्बर सिंह हिंदी फिल्म दबंग का रीमेक थी। हिंदी में सलमान खान ने लीड रोल किया था। वही साउथ में इस लीड रोल को पवन कल्याण ने किया था। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार गब्बर सिंह की री-रिलीज ने पूरे देश में 2.31 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थी। एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु राज्य से हुई थी।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
पवन कल्याण की जन्मदिन की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई है। फैंस ने एक्टर के बड़े-बड़े पोस्टर लगवाएं हैं और हर जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है। साथ ही एक्टर के जन्मदिन पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। पवन कल्याण जल्द ही ओजी, हरी हरा वीरा मल्लू, उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगे।
