Shruti Haasan on Coolie And War clash: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 का वीकेंड पर काफी मजेदार होने वाली है। इस वीकेंड पर दो मेगा फिल्में रिलीज होन जा रहीं। पहली है रजनीकांत (Rajinikanth) की कूली (Coolie) और दूसरी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की वॉर 2 (War 2)। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही हैं। अब इसको लेकर 'कूली' एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने जूम (Zoom) को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी राय दी है।
श्रुति हासन ने क्लैश पर कही ये बात
फिल्म 'कूली' और 'वॉर 2' के क्लैश को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अभी हाल ही में फिल्म कूली एक्ट्रेस श्रुति हासन ने इसको लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। श्रुति हासन ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'ऐसा पहले भी हो चुका है, मेरी फिल्म सलार (Salaar) भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) के साथ रिलीज हुई थी। हम कुछ नहीं कर सकते, ये बिजनेस का हिस्सा है।' इसके आगे श्रुति हासन फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'लोकेश की सारी फिल्मों में एक कॉमन चीज होती है। उनमें एक्शन होता है, हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है और एक इमोशनल कोर होता है। इस कहानी में भी वही है। लोकेश एक खास स्टोरीलाइन पर भरोसा करते हैं जो इसे कामयाब बनाती है। 'कूली' में जो अलग है, वो है इसका स्केल।'
'कूली' में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म कूल' में रजनीकांत के साथ नागार्जुन (Nagarjuna), उपेंद्र (Upendra), सत्यराज (Sathyaraj) और श्रुति हासन जैसे स्टार्स हैं। रजनीकांत की इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म कूल और 'वॉर' के क्लैश को लेकर आपकी क्या राय, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
