Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Dating Rumours: अभिनेत्री सामंथा रूथ( Samantha Ruth Prabhu) प्रभु पिछले कई सालों से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही थी। नागा चैतन्य ( Naga Chaitnya) संग एक्ट्रेस का तलाक होने के बाद से ही उनकी लाइफ काफी वायरल हो गई थी। हालांकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस का नाम फिल्म निर्माता राज निदिमोरू( Raz Nidimoru) के साथ जुड़ रहा था। खबर आ रही थी कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन में रहने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन, अब जाकर सारा सच सामने आया है और पता चला है कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है।
कुछ समय पहले सामंथा और राज को एक साथ देखा गया था। जिसके बाद से स्टार्स की डेटिंग रुमर्स की अफवाहें उड़ने लगी थी। हालांकि अब एक्ट्रेस की मैनेजर ने इसपर रिएक्ट किया है। स्टार्स से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि यह सभी बातें महज अफवाह हैं, इसमें कोई सच नहीं है। राज और सामंथा डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं दोनों के बीच क्या रिश्ता है इसका खुलासा तो खुद सामंथा और राज ही कर सकते हैं।
कौन है राज निदिमुरु
राज निदिमुरु फिल्ममेकर हैं राज और सामंथा ने फैमिली मैन 2 में साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों साथ में समय बिताने लगे थे, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। राज ने अपनी पत्नी से करीब 2 साल पहले ही तलाक ले लिया था। हालांकि यह अफवाह भी सामने आई थी कि राज एक बेटी के पिता है लेकिन यह सच नहीं है। राज को अपनी एक्स वाइफ से कोई बच्चा नहीं है।
