Sridhar Lagadapati on Devara 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी फिल्म देवरा (Devara) के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। देवरा 2 को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म देवरा के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने फिल्म देवरा 2 बनाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। फिल्म देवरा 2 का इंतजार कर रहे फैंस काफी उदास हो गए थे। लेकिन अब इन के बीच फिल्म देवरा के प्रोड्यूसर Sridhar Lagadapati ने 'देवरा 2' को लेकर बयान दिया है। प्रोड्यूसर ने इस बयान में फिल्म देवरा 2 से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया है। (ये भी पढ़ें: 'Devara' का पहला पार्ट फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, Jr NTR स्टारर के दूसरे पार्ट किया बंद?)
प्रोड्यूसर ने कही ये बात
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म देवरा के प्रोड्यूसर का अभी हाल ही में सामने आया एक बयान है। Deccan Chronicle से बातचीत में प्रोड्यूसर ने कहा कि 'पीरियड बैकग्राउंड वाली फिक्शनल ड्रामा फिल्में अब धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ खो रही हैं, क्योंकि लोग अब ज्यादा जुड़ी हुई और असली लगने वाली कहानियां देखना चाहते हैं।' श्रीधर के मुताबिक, देवरा की कहानी कहने का तरीका थोड़ा पुराना लगा, जिसकी वजह से जूनियर एनटीआर की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस पूरी तरह सामने नहीं आ पाई, जबकि एक्टर ने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और रिलीज के वक्त जबरदस्त चर्चा भी रही, लेकिन अब दर्शकों से जुड़ने के लिए एक नए और फ्रेश अंदाज की जरूरत है। (ये भी पढ़ें: Devara: Jr NTR-Janhvi Kapoor की मूवी 2 पार्ट्स में होगी रिलीज, Saif Ali Khan बनेंगे खूंखार विलेन)
जूनियर एनटीआर को दी सलाह
इस प्रोड्यूसर ने आगे कहा कि 'जूनियर एनटीआर को अब और बेहतर कहानियां और डायरेक्टर्स चुनने होंगे ताकि वो अपने स्तर को और ऊपर ले जा सकें। उन्हें ऐसे सब्जेक्ट्स करने चाहिए जो उनके करिश्मे से मेल खाएं और अलग-अलग मार्केट्स में उनके फैन बेस को बढ़ाने में मदद करें।'

'देवरा 2' पर आया नया अपडेट (Image Source: Devara Movie)
फिल्म में नजर आए सितारे
फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म देवरा 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
