साउथ मूवीज

'Devara' का पहला पार्ट फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, Jr NTR स्टारर के दूसरे पार्ट किया बंद?

Is Jr NTR's Devara Part 2 Shelved: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' (Devara Part 1) की असफलता के बाद ऐसी अफवाहें फैल है कि निर्माताओं ने अब दूसरे पार्ट को होल्ड पर डाल दिया है। सुनने में यह भी आया है कि जूनियर एनटीआर को फिल्म का नया ड्राफ्ट पसंद नहीं आया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Is Jr NTR's Devara Part 2 Shelved: बीते साल 27 सितंबर के दिन साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' (Devara Part 1) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में 300 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की थी। निर्माताओं ने जिस तरह फिल्म को बनाया था, उसे देखने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ और 'देवरा पार्ट 1' फ्लॉप रही। इस मूवी के पहले पार्ट को अच्छे रिस्पांस ना मिलने के बाद अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई हैं उनके मुताबिक ने 'देवरा पार्ट 2' (Devara Part 2) को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

क्या सच में बंद हो गौ है 'देवरा: पार्ट 2'?

लेट्स सिनेमा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'देवरा: पार्ट 2' को मेकर्स ने होल्ड पर दिया है। अफवाह है कि निर्देशक कोराताला शिवा ने इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर एक नया ड्राफ्ट लिखा था। जब यह जूनियर एनटीआर को सुनाया गया तो उन्हें यह खास पसंद नहीं आया है। अभिनेता को ऐसा लग रहा है कि कहानी में चीजें जबरदस्त फिट की जा रही हैं। बता दें यह केवल रिपोर्ट्स हैं। अभी तक जूनियर एनटीआर और निर्माताओं की ओर से 'देवरा पार्ट 2' को बंद करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कोराताला शिवा ने 'देवरा: पार्ट 1' का निर्देशन किया था। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के अपोजिट मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को कास्ट किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी। इसमें लीड विलेन के रूप में सैफ अली खान नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इस समय फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं। आखिरी बार जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article