Devara to release in 2 parts: डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की बाहुबली सीरीज की अपार सफलता देखने के बाद साउथ के कई सारे निर्माता-निर्देशक अपनी मूवी को दो भागों में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। जब भी कोई निर्माता मेगा बजट मूवी शुरू करता है तो वो उसे 2 भागों में ही बनाने की प्लानिंग करता है। फिल्म देवरा के निर्माता भी इसी फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। फिल्म देवरा के निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही ऐलान किया है कि उनकी नई फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
2024 में रिलीज होगा फिल्म Devara का पहला भाग
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म देवरा को मेकर्स 2 भागों में रिलीज करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा है, 'जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगा। '
Saif Ali Khan निभाएंगे विलेन का किरदार
फिल्म देवरा में जाह्नवी कपूर साउथ कलाकार जूनियर एनटीआर की हीरोइन के रूप में दिखाई देंगी। यह जाह्नवी कपूर की पहली मूवी है। इससे पहले जाह्नवी कपूर ने किसी साउथ मूवी में काम नहीं किया है। जाह्नवी कपूर इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर का देवरा से फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। जाह्नवी कपूर के साथ-साथ देवरा में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी नजर आएंगे। सैफ मियां फिल्म देवरा में विलेन के रोल में दिखाई देंगे।
