साउथ मूवीज

Dabangg 3 एक्टर Kichcha Sudeep की मां का निधन, आज रीति-रिवाज से किया जाएगा अंतिम संस्कार

किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का आज निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में मातम छाया हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सिनेमा जगत के साथ-साथ मंत्री मंडल को भी इस बात से झटका लगा है। बता दें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।

Image

Kichcha Sudeep

किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का आज निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में मातम छाया हुआ है। बता दें एक्टर की मां उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी, जिसके बाद आज उन्होंने अखिरी सांस ली। कुछ दिनों पहले उन्हें बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन आज सुबह उन्हें दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सिनेमा जगत के साथ-साथ मंत्री मंडल को भी इस बात से झटका लगा है। बता दें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और भगवान सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

एक्टर ने मदर्स डे पर शेयर किया था नोट

मदर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मां के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया था। बता दें एक्टर ने लिखा था-"हर मां को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके बिना शर्त प्यार और कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए। आपको भी मदर्स डे की शुभकामनाएं अम्मा। एक्टर ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर लिखा था-आपने मुझ पर तब भी विश्वास किया जब मैं देख सकता था कि कई लोग मुझ पर भरोसा करना छोड़ चुके हैं। मुझे वह खुशी याद है जो आपको तब होती थी जब मैं पुरस्कार जीतता था और स्कूल से वापस आता था। मैं आज भी आपमें वही खुशी देखता हूँ, हो सकता है कि यह मेरे बारे में एक छोटी सी पोस्ट हो। जन्मदिन मुबारक अम्मा.. प्रार्थना करता हूँ कि आप हमारे साथ और भी कई साल बिताएं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article