साउथ मूवीज

K Bhagyaraj के अंतिम दर्शन करने पहुंचे CM Vijay, बेटे को लगाया गले; भावुक कर देगा वीडियो

CM Vijay Pays Tribute To Filmmake K Bhagyaraj: फिल्म मेकर के भाग्यराज नहीं रहे और उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम स्टार्स दिवंगत निर्माता के घर पहुंच रहे हैं। सीएम विजय ने दिखे।

Image

CM Vijay pay his last respects to K.Bhagyaraj (Photo credit- instagram)

CM Vijay Pays Tribute To Filmmake K Bhagyaraj: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के भाग्यराज (K Bhagyaraj) इस दुनिया में नहीं रहे। 73 साल के भाग्यराज का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो हुआ। अभिनेता के अचानक निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। साउथ इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स से लेकर फैंस तक अभिनेता को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने ऐलान किया था कि अभिनेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इतना ही नहीं, सीएम विजय दिवंगत अभिनेता के अंतिम दर्शन करने भी पहुंचे। नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma से गुपचुप की शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल

    के. भाग्यराज के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम विजय

    दिवंगत अभिनेता के भाग्यराज के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री विजय पहुंचे। इस मौके पर वह अपने हाथ में एक बड़ी सी माला लेकर आए, जिसके जरिए उन्होंने अभिनेता के लिए अपना सम्मान दिखाया। सीएम विजय इस मौके परिवार के लोगों को संभालते हुए नजर आए। सीएम विजय को लेने के लिए भाग्यराज के बेटे शांतनु आए, लेकिन वह उन्हें देखकर ही रो पड़े। इस मौके पर विजय शांतनु को परिवार के सदस्य की तरह ही संभालते दिखे। उन्होंने शांतनु को गले लगाया और उन्हें ढांढस बंधाया और फिर हाथ जोड़कर सबसे जाने की इजाजत मांगी। सीएम विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। सीएम विजय के अलावा, इस मौके पर रजनीकांत भी आए। (नवभारत पर ये भी पढ़ें: Jackky Bhagnani का डेटिंग ऐप पर निकला अकाउंट? अपनी शादी को 'सिचुएशनशिप' बताकर मचा चुके हैं बवाल)

      बेटे को संभालते दिखे सीएम विजय

      दिवंगत अभिनेता के. भाग्यराज के बेटे शांतनु और सीएम विजय के बीच गहरी दोस्ती है और ये दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों एक दूसरे को फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले से जानते हैं और वजह से आज विजय शांतनु के साथ सबसे मुश्किल वक्त में खड़े हैं।

      कब होगा के.भाग्यराज का अंतिम संस्कार

      बता दें कि भाग्यराज को सुबह सुबह सीने में दर्द की शिकायत थी। ये सब तब हुआ, जब वह मर्निंग वॉक से वापिस लौटे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत बताया गया। परिवार के मुताबिक, के. भाग्यराज का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 1:30 बजे चेन्नई के बेसंत नगर इलेक्ट्रिक श्मशान घाट में किया जाएगा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article