Hardik Pandya and Mahieka Sharma Secret Weeding: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। माहिका हार्दिक पांड्या को तमाम मैच में भी सपोर्ट करने पहुंचती हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद है और अक्सर दोनों की शादी पर सवाल उठता रहता था। अब दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (Mahieka Sharma ) ने गुपचुप शादी कर ली है। हार्दिक और माहिका की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मां में सिंदूर लगाए माहिका को देख फैंस हैरान रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kriti Sanon का रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia संग हुआ ब्रेकअप? दूसरी लड़की संग की पार्टी करते हुए स्पॉट)
हार्दिक पांड्या ने की दूसरी शादी
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं। क्रॉप जैकेट और डेनिम पहनी है और नो-मेकअप में नजर आ रही हैं। हार्दिक भी डेनिम और शर्म में है। इस फोटो में वह किसी महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सब कुछ ठीक है, लेकिन फैंस का ध्यान माहिका की मांग के सिंदूर पर अटक गया है। फोटो में माहिका ने माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया है, जो सुहागिन की निशानी है। इसी वजह से माना जा रहा है कि हार्दिक और माहिका ने गुपचुप शादी कर ली है। दावा है कि कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। हालांकि, अब तक माहिका और हार्दिक की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Jackky Bhagnani का डेटिंग ऐप पर निकला अकाउंट? अपनी शादी को 'सिचुएशनशिप' बताकर मचा चुके हैं बवाल
