बॉलीवुड

Jackky Bhagnani का डेटिंग ऐप पर निकला अकाउंट? अपनी शादी को 'सिचुएशनशिप' बताकर मचा चुके हैं बवाल

Jackky Bhagnani Account On Dating App: जैकी भगनानी एक बार फिर विवादों में हैं। उनका अकाउंट डेटिंग ऐप पर सामने आया है। इस अकाउंट में कितनी सच्चाई है? अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ।

Image

rakul preet and jackky bhagnani (photo credit- instgram)

Jackky Bhagnani Account On Dating App: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिनों ही जैकी ने अपनी शादी पर अजीब बयान दिया था, जिस पर बवाल खड़ा हो गया था। उन्होंने अपनी शादी को सिचुएशनशिप का टैग दिया था। इस बयान के बाद जैकी काफी ट्रोल हुए थे, जिसके बाद एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को आगे आकर जैकी भगनानी का बचाव करना पड़ा था और अब जैकी के नाम पर नया विवाद जुड़ गया है। उनका डेटिंग ऐप पर अकाउंट सामने आया है, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हो रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Haiwaan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है सैफ-अक्षय की जोड़ी, इस दिन दस्तक देगी फिल्म)

    जैकी भगनानी का डेटिंग ऐप पर निकला अकाउंट?

    रेडिट पर यूजर्स ने जैकी भगनानी के नाम से एक डेटिंग ऐप पर अकाउंट निकाला है। इस अकाउंट की स्क्रीनशॉर्ट अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और लोग जैकी को बिना कुछ सोचे समझे ट्रोल कर रहे हैं। ये अकाउंट राया नाम की डेटिंग एप पर बना हुआ है, जो सेलिब्रिटी और हाई प्रोफाइल लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इस ऐप का इस्तेमाल इंडस्ट्री से जुड़े लोग या फिर मशहूर हस्तियां ही करती हैं। ऐसे में जैकी के नाम का अकाउंट देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: थलापति विजय संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं Trisha Krishnan, तमन्ना भाटिया भी दिखीं साथ)

      क्या है अकाउंट की सच्चाई

      हालांकि, यहां पर लोगों ने इस अकाउंट की गलती भी पकड़ी है, जिस वजह से लोगों को शक है कि ये अकाउंट फेक हो सकता है। इस अकाउंट की प्रोफाइल में जैकी भगनानी की फोटो लगी है, लेकिन नीचे बायो में प्रोड्यूसर की स्पेलिंग गलत लिखी है और हाई प्रोफाइल इंसान स्पेलिंग का खास ध्यान रखते हैं। लोगों का मानना है कि ये जैकी भगनानी का रियल अकाउंट नहीं है। किसी शख्स ने उनके नाम से फेक अकाउंट बनाया हुआ है और उसका इस्तेमाल कर रहा है।

      जैकी भगनानी का सिचुएशनशिप पर बयान

      बता दें कि जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह से साल 2021 में गोवा में शानदार अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं, लेकिन अचानक ही जैकी ने इसी साल अप्रैल में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर एक बयान दिया। उन्होंने कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। बेशक, हम दोनों सिर्फ एक-दूसरे के लिए हैं और इसीलिए हमारी शादी हुई है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उससे दिल खोलकर किसी भी मुद्दे पर बात कर सकता हूं।’
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article