साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना को चिरंजीवी ने बताया क्रश, नागार्जुन ने कहा-"श्रीवल्ली मुझे श्रीदेवी की याद दिलाता है..."

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कुबेरा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान चिरंजीवी और नागार्जुन ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान चिरंजीवी और नागार्जुन ने रश्मिका मंदाना को अपना क्रश भी बताया है।

Image

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना ने कम समय में ही बड़ा नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना जादू दिखा चुकी हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेरा’ (Kuberaa) रिलीज हुई है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया गया है। वही चिरंजीवी और नागार्जुन ने हाल ही में एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि दोनों ही एक्टर्स ने रश्मिका मंदाना को लेकर क्या कहा है।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान नागार्जुन ने कहा, "रश्मिका को स्क्रीन पर देखकर मुझे श्रीदेवी की फिल्म 'क्षणा क्षणम' (Kshana Kshanam) की याद आ गई। इतने सारे फ्रेम, इतनी अच्छी, रश्मिका।" इस तारीफ के बाद रश्मिका मंदाना की खुशी सातवें आसमान पर आ गई है। साथ ही नागार्जुन ने कहा-"लोग पुष्पा की वजह से रश्मिका को नेशनल क्रश कहते हैं। खैर, वह इस फिल्म की वजह से नेशनल क्रश और नाग की क्रश भी है। तुम फिल्म में बहुत खूबसूरत हो। हम सभी तुमसे प्यार करते हैं।"

रश्मिका को बताया था टैलेंट का पावरहाउस

मेगास्टार चिरंजीवी ने कहा-"नागार्जन, रश्मिका ना केवल आपकी क्रश हैं, बल्कि मेरी भी क्रश हैं।" नागार्जुन इससे पहले भी रश्मिका मंदाना की तारीफ कर चुके हैं। इससे पहले कुबेर के तीसरे गाने पिप्पी पिप्पी डम डम डम के ऑडियो लॉन्च पर नागार्जन ने एक्ट्रेस को टैलेंट का पावरहाउस कहा था।

सिनेमाघरों पर कुबेरा कर रही कमाल

धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म कुबेर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में धनुष दो रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म में धनुष की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की टक्कर हाउसफुल-5 और सितारे जमीन पर से हो रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article