साउथ मूवीज

Cannes 2025: सुहागन अदिति राव हैदरी ने लाल साड़ी में दिए पोज, पति सिद्धार्थ बोले 'मेरा प्यार...'

Siddharth commented on Aditi's Cannes look: बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी ने कान्स 2025 से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और उनकी मांग में सिंदूर भरा हुआ है। फैंस के साथ-साथ अदिति के पति सिद्धार्थ को भी ये लुक काफी पसंद आया है।

Image

Aditi Siddharth

Siddharth commented on Aditi's Cannes look: बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी ने कान्स फिल्म महोत्सव 2025 से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। इस लाल साड़ी पर अदिति राव हैदरी ने मांग में सिंदूर भी भर रखा है। जहां एक तरफ स्टार्स अजीब-अजीब ड्रेसेस में कान्स 2025 अटेंड कर रहे हैं, वहीं अदिति राव हैदरी ने देसी अवतार में फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस के साथ-साथ अदिति के पति सिद्धार्थ भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अदिति की कान्स 2025 की फोटो शेयर की है।

साउथ कलाकार सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अदिति राव हैदरी की कान्स 2025 फोटोज शेयर की हैं और उन लिखा है, 'माई लव।' सिद्धार्थ ने जिस तरह से आदिति पर प्यार बरसाया है, उससे पता चलता है कि इनका रिश्ता कितना पक्का है। सिद्धार्थ और अदिति हर दम एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में खुश होते हैं।

Aditi

Aditi

ज्यादा दिखावा करने में भरोसा नहीं करते अदिति-सिद्धार्थ

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं लेकिन ये दिखावा नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर जहां दूसरे कपल्स फैंस के बीच चर्चा पाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं, वहीं सिद्धार्थ और अदिति अपने रिश्ते को प्राइवेट बनाकर रखते हैं। कई लोगों का मानना है कि यही इस कपल के सफल रिश्ते की बड़ी वजह है कि ये कभी भी दिखावा नहीं करते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article