Basil Joseph's Next With Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) संग काम करने के लिए इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स लाइन में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर-डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) कई शानदार मूवीज में एक्टिंग करने के साथ-साथ उन्हें डायरेक्ट भी कर चुके हैं। अब बड़ा धमाका यह है कि साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ का बड़ा कोलैब होने जा रहा है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बेसिल जोसेफ आने वाले दिनों अल्लू अर्जुन की 25वीं फिल्म 'AA25' को डायरेक्ट करते दिखाई देंगे।
अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट मूवी को डायरेक्ट करेंगे बेसिल जोसेफ
'पुष्पा: द रूल' की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में बड़ा इजाफा हुआ है। वैरायटी इंडिया से जुड़े डायरेक्टर के करीबी एक सूत्र ने बेसिल जोसेफ और अल्लू अर्जुन के साथ में फिल्म करने की पुष्टि की है। सूत्र यह इस जानकारी को सच बताया है। यह खबर मार्किट में आते की बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रोजेक्ट को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के बैनर 'गीता आर्ट्स' के तहत बनाया जाएगा। हालांकि अभिनेता से जुड़े सूत्र ने अभी तक इस खबर पर पक्की मुहर लगाने से परहेज किया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में, भाईजान का दबदबा होगा कायम)
इन फिल्मों का हिस्सा होंगे अल्लू अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पुष्पा 3' की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मूवी के अलावा अल्लू अर्जुन के पास एटली कुमार की बिग बजट फिल्म भी है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में दिखाई देंगी। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसमें बड़े परदे पर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा।
'अथिराडी' में नजर आएंगे बेसिल जोसेफ
बेसिल जोसेफ भी अपनी फिल्म 'अथिराडी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 14 मई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। यह उनकी पहली फिल्म है जिसे उन्होंने अपने बैनर बेसिल जोसेफ एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। इस मूवी में वो बतौर एक्टर नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा टोविनो थॉमस और विनीत श्रीनिवासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बतौर एक्टर बेसिल की यह 50वीं मूवी है।
