'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में, भाईजान का दबदबा होगा कायम

Salman Khan's Upcoming Movies: वामशी पेडिपल्ली संग नए प्रोजेक्ट की घोषणा ने सलमान खान के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। सलमान खान की ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 30 2026, 16:47 IST
'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में...

Salman Khan's Upcoming Movies: सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एंड टैलेंटेड एक्टर्स में स एक है। बीते कुछ सालों में सलमान खान ने फिल्में तो काफी की हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दर्शकों को इम्प्रेस करने में विफल होने के साथ-साथ कमाई के मामले भी फिसड्डी साबित हुईं। सलमान खान इन दिनों बड़ी सूझ-भूझ के साथ फिल्मों का चयन कर रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सलमान खान की आने वाले टॉप 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखती हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

टाइगर वर्सेज पठानImage Credit : Instagram02 / 07

टाइगर वर्सेज पठान

शाहरुख खान की कमबैक मवी 'पठान' में सलमान खान ने शानदार कैमियो किया था। दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का फैसला किया।

मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीसImage Credit : Instagram03 / 07

मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस

अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। यह मूवी सलमान खान के करियर के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।

किक 2Image Credit : Instagram04 / 07

किक 2

साजिद नाडियाडवाला ने बीते साल सलमान खान स्टारर 'किक 2' की बड़ी घोषणा की थी। 'किक 2' में सलमान खान को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

दबंग 4Image Credit : Instagram05 / 07

दबंग 4

'दबंग' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। यह मूवी सलमान खान के करियर को बड़ी आसानी से पटरी पर ला सकती है। आने वाले दिनों में मेकर्स इस मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगे।

वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान की फिल्मImage Credit : Instagram06 / 07

वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान की फिल्म

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने साउथ के फेमस निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ अपनी अगली बड़ी एक्शन थ्रिलर मूवी की घोषणा की है। दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी, जो अगले साल ईद पर आएगी।

इंशाल्लाहImage Credit : Instagram07 / 07

इंशाल्लाह

संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाल्लाह' में सलमान खान और आलिया भट्ट को साथ में देखा जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस मूवी को किसी कारण होल्ड पर डाला हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!