टीवी मसाला

'वो मेरी भाभी है...' Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash संग बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी

Elvish Yadav Exclusive: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों प्लेडग्राउंड सीजन 5 में मेंटर हैं। हाल ही में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश संग बॉन्डिंग और शो के मुकाबले पर बात की।

Image

एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश के बारे में कही ये बात (pic credit-instagram)

Elvish Yadav Exclusive: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। एल्विश की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। एल्विश यादव इन दिनों रियलिटी शो प्लेडग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और आरुष भोला भी मेंटर हैं और तीनों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में एल्विश ने एक खास बातचीत में तेजस्वी के साथ अपनी बॉन्डिंग और शो में चल रही प्रतियोगिता को लेकर खुलकर बात की। (Times Now Navbharat-Ramayana: युद्ध से पहले यश और विवेक ओबेरॉय की दिखी खास दोस्ती, BTS वीडियो वायरल)

एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश के बारे में कही ये बात

एल्विश यादव ने जूम से बातचीत में बताया कि वह तेजस्वी प्रकाश को अपनी भाभी मानते हैं। दरअसल, एल्विश और करण कुंद्रा की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों ने साथ में लाफ्टर शेफ्स 2 में भी काम किया था और शो जीता था। एल्विश ने कहा कि तेजस्वी उनके फैंस यानी एल्विश आर्मी से डरती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह एल्विश के खिलाफ जाएंगी या उन्हें थप्पड़ मारेंगी तो फैंस नाराज हो सकते हैं। इस पर एल्विश ने कहा कि उनके फैंस तेजस्वी को कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि वह उनकी भाभी हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तेजस्वी उन्हें थप्पड़ भी मार सकती हैं और उनके फैंस कुछ नहीं करेंगे।

शो में तेजस्वी ने एल्विश को लेकर करण कुंद्रा से शिकायत भी की थी। इस पर एल्विश ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि तेजस्वी उनसे क्यों शिकायत कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह तेजस्वी और आरुष के साथ मुकाबला करना पसंद करते हैं। एल्विश ने मजाक में कहा कि वह तेजस्वी की वोकल कॉर्ड चुराकर म्यूजियम में रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता और वह हमेशा हेल्दी कॉम्पिटिशन पसंद करते हैं। आरुष भोला के बारे में एल्विश ने कहा कि उनकी कमजोरी यह है कि वह कई बार बिना सोचे काम कर देते हैं, जबकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी मेंटरशिप है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article